राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी (दशहरा) पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें अपने जीवन से नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मकता, सद्गगुण और आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह में चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। यह पावन पर्व हमें यह स्मरण दिलाता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने भी प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
