थाना कोतवाली की एण्टीरोमियों टीम द्वारा अचेत पडी बच्ची को दवा इलाज कराकर परिजनों को किया गया सुपुर्द-
दिनांक-01.10.2025
थाना कोतवाली की एण्टीरोमियों टीम द्वारा अचेत पडी बच्ची को दवा इलाज कराकर परिजनों को किया गया सुपुर्द-
आज दिनांक 01-10-2025 को समय 10-30 बजे सूचना प्राप्त हुयी कि एक बच्ची अचेत अवस्था मे लोहिया पार्क में गिरी पडी है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र मे रवाना एण्टीरोमियो प्रभारी मय महिला हमराहीयान के लोहिया पार्क मे पहुचकर अचेत पडी बच्ची को त्वरित इलाज हेतु जिला चिकित्सालय सदर जौनपुर इलाज हेतु लाया। होश आने पर बच्ची से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम गुडिया उर्फ पूजा पुत्री सुबाष निवासी सिटी स्टेशन आवर ब्रिज के पास थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र 14 वर्ष बतायी। बाद दवा इलाज प्रभारी एण्टीरोमियो प्रभारी मय महिला टीम के गुडिया उर्फ पूजा उपरोक्त को नया बस्त्र खरीदकर धारण कराया गया तथा गुडिया उर्फ पूजा उपरोक्त के भाई संदीप कुमार पुत्र सुबाष निवासी सिटी स्टेशन आवर ब्रिज के पास थाना लाइन बाजार जौनपुर जौनपुर की सुपुर्दगी मे रवाना किया गया।
एण्टीरोमियो टीम का नाम-
म0उ0नि0 पुष्पा देवी प्रभारी एण्टीरोमियो थाना कोतवाली जौनपुर।
हे0का0 शिवप्रकाश थाना कोतवाली जौनपुर।
का0 तेजभवन थाना कोतवाली जौनपुर।
म0का0 राशि मिश्रा थाना कोतवाली जौनपुर।
म0का0 कंचन सिंह थाना कोतवाली जौनपुर।
