सितंबर माह के राशन वितरण की अवधि 5 अक्टूबर तक बढाई गई
सितंबर माह के राशन वितरण की अवधि 5 अक्टूबर तक बढाई गई
खाद्यान्न पात्रता पर्ची के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य
सिंगरौली 1 अक्टूबर 2025/जिला आपूर्ति अधिकारी श्री पीसी चन्द्रवंशी द्वारा अवगत कराया गया है कि राज्य शासन निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र परिवारों को माह सितंबर का आवंटित राशन उचित मूल्य दुकानों से वितरित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिले के कुल 251553 परिवारों में से अब तक 236897 परिवारों द्वारा सितंबर माह का राशन प्राप्त किया जा चुका है। शेष 14656 परिवारों ने अभी तक राशन प्राप्त नहीं किया गया है। शेष रहे परिवारों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा सितंबर माह के राशन वितरण की अवधि 5 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाई गई है। जिन पात्र परिवारों ने अभी तक अपना राशन प्राप्त नहीं किया गया वे नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान पर जाकर नियत तिथि तक अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं जिला आपूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि 5 अक्टूबर 2025 के उपरांत माह सितंबर का राशन प्राप्त नहीं किया जा सकेगा। उन्होने बताया कि जिले में पात्र हितग्राहियो की खाद्यान पात्रता पर्ची जारी करने के लिए ई केवायसी किया जाना शासन द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है अतः जिन हितग्राहियो द्वारा परिवार की जितने सदस्यो की ई केवायसी कराई जायेगी केवल उन्ही सदस्यो के नाम से पात्रता पर्ची जारी की जायेगी।
