मधुपुर क्षेत्र के सभी पण्डालों में मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित किया गया

मधुपुर क्षेत्र के सभी पण्डालों में मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित किया गया

रविन्द्र कुमार मोदनवाल , स्थानीय क्राइम सम्पादक , मधुपुर

सोनभद्र । मधुपुर बाजार सहित आसपास के बिभिन्न जगहों पर भब्य रूप से सजाएं गए पण्डाल में सोमवार को शारदीय नवरात्रि के सप्तमी तिथि में मां दुर्गा की प्रतिमा को बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ स्थापित किया गया । इस शारदीय नवरात्रि पर्व पर रंग बिरंगे झालरों व आकर्षक लाइटों से माता का पण्डाल व गली मुहल्ला बाजार को सजाया गया है । दुर्गा पूजा पण्डाल में मां दुर्गा , श्री गणेश , मां महालक्ष्मी , मां सरस्वती , श्री कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित होते ही पूरा क्षेत्र मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठा । नवदुर्गा पूजा समिति पुरानी सब्जी मंडी , महामंगला गौरी पूजा समिति शंकर भगवान मन्दिर , जनसेवा दुर्गा पूजा समिति इंटर कालेज मैदान , श्री दुर्गा पूजा समिति डिग्री कालेज रोड सभी पण्डाल अपने आप मे अनूठा व आकर्षण का केन्द्र है । इसी क्रम में श्री दुर्गा पूजा समिति कई दशकों से अनोखी और भब्य दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना करता आ रहा है । समिति के लोगो द्वारा बनाई गई प्रतिमाएं न केवल धार्मिक आस्था का केन्द्र होता है बल्कि अनूठे स्वरूप व बीस फीट की ऊंचाई से मां दुर्गा का आना और महिसासुर राक्षस का बध करते हुए चलता फिरता प्रतिमा लोगों के आकर्षण का भी मुख्य कारण बनता है । शारदीय नवरात्र के दौरान सभी पण्डालों में तीन दिनों तक मां के दर्शन के लिए दूर दूर से हजारों श्रद्धालु आते हैं । माता का दर्शन करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं । सभी पण्डालों में भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन भी किया गया है । प्रशासन के आदेशानुसार पण्डालों में अग्निशमन यन्त्र और सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है । इस समय बाजार में आने जाने वालों को भीड़ बहुत अधिक है रामलीला प्रेमी और माता भक्तो की आवाजाही से पूरा मधुपुर क्षेत्र गुलजार हो गया है । जगह जगह विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजी लगी है । भीड़ भाड़ होने के मद्देनजर सुकृत पुलिस चौकी प्रभारी श्री रविकांत मिश्रा अपने दल बल के साथ सभी जगहों पर मुआयना करते रहते हैं । ताकी कोई वाद विवाद अप्रिय घटना घटित न हो सके । प्रशासन का सहयोग बहुत ही सराहनीय है ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]