जिम्मेदारी की कुर्सी पर बैठी बेटी : विंढमगंज में छात्रा रीता बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

जिम्मेदारी की कुर्सी पर बैठी बेटी : विंढमगंज में छात्रा रीता बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

विंढमगंज सोनभद्र (उपेंद्र तिवारी )_
मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार का दिन विंढमगंज थाने के लिए खास रहा। कक्षा 12 की छात्रा रीता कुमारी पुत्री गुलाब चंद्र ने न केवल थाने की कमान संभाली, बल्कि फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन देकर सबको चौंका दिया।

थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठते ही रीता कुमारी ने मातहत पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि महिला संबंधी मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाने में देरी न हो। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर जोर दिया।

रीता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “थाने की जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं है। यह काम कठिन होने के साथ-साथ समाज के प्रति बड़ी जवाबदेही भी है।”

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि यह आयोजन मिशन शक्ति की भावना को साकार करता है, जिससे छात्राओं को नेतृत्व, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता का अवसर मिलता है। उन्होंने बालिकाओं से अपील की कि किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में सबसे पहले माता-पिता, अध्यापिका या बड़ी बहन से साझा करें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल करें।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक शाहिद खान, मु. अहमद सिद्दकी, महिला कांस्टेबल आराधना यादव, छात्राएं रिंकी कुमारी, नूरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]