अवैध बालू खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ाया, खान अधिकारी की रिपोर्ट पर केस दर्ज
अवैध बालू खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ाया, खान अधिकारी की रिपोर्ट पर केस दर्ज

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पोलवा में अवैध बालू खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। आरोपी को स्वराज ट्रैक्टर ट्राली के साथ पकड़ा गया, जिस पर अवैध बालू लदी थी।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजू कुमार पुत्र श्याम बिहारी के रूप में हुई है, जो ग्राम महुली, थाना विंढमगंज का निवासी है।घटना की सूचना तत्काल क्षेत्राधिकारी दुद्धी और खान अधिकारी सोनभद्र को दूरभाष पर दी गई। ट्रैक्टर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए विंढमगंज थाने में खड़ा किया गया है।
खान अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। ऊक्त जानकारी सोमवार की सुबह 8 बजे मिली है।
