सोनभद्र: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ी दुर्घटना होते होते टली
सोनभद्र: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ी दुर्घटना होते होते टली

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)– स्थानीय चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई स्थित डिवाइडर कटिंग के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई । ट्रेलर चालक और बाइक सवार मामूली चोटिल हुए, बड़ी दुर्घटना टला गया।

जानकारी मुताबिक बुधवार को डाला चढ़ाई स्थित वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर हाथीनाला से चोपन कि तरफ तेज रफ्तार राखड लदी एक ट्रेलर जा रही थी कि डिवाइडर पासिंग से एक बाइक पर सवार तीन युवक अचानक ट्रेलर के सामने आ गए जिन्हें बचाने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने वाहन की स्टेयरिंग दूसरी तरफ धूमा दिया जिससे पीछे से आ रही एक टैंकर में हल्की टक्कर होते हुए ट्रेलर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा के मार्ग पर जाकर पलट गई और बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए जिससे बाइक और ट्रेलर दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया इस दौरान कुछ देर के लिए एक लेन पर आवागमन बंद हो गया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन को सड़क से किनारे करा कर यातायात को तत्काल ही बहाल करा दिया।
ट्रेलर चालक सूरज कुमार पुत्र चंद्रमणि प्रसाद मौर्य निवासी ग्राम बरुआ ,हालिया जिला मिर्जापुर की सूझबूझ से बाइक सवार बाल बाल बच गए एक बड़ी दुर्घटना टल गया । बाइक सवार और ट्रेलर चालक मामूली चोटिल हुए। जिनका नजदीकी निजी चिकित्सालय में इलाज कराया गया ।
