महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए “मिशन शक्ति फेज-5.0” का शुभारंभ

जनपद कन्नौज दिनाँक 20.09.2025

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए “मिशन शक्ति फेज-5.0” का शुभारंभ

आज दिनांक 20 सितम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ स्थित लोक भवन से “मिशन शक्ति फेज-5.0” का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद कन्नौज की पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी थानों पर कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

“मिशन शक्ति” का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा का आश्वासन, समाज में सम्मान का भाव तथा आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करना है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम, त्वरित पुलिस सहायता, विधिक जागरूकता और सामाजिक सहभागिता को नई गति प्रदान की जाएगी। जनपद कन्नौज में भी मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत शारदीय नवरात्रि (दिनांक 22 सितम्बर 2025 से 21 अक्टूबर 2025) तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस अवधि में महिला हेल्पलाइन (1090, 181, 112, 1930, 108 आदि) के व्यापक प्रचार-प्रसार, विद्यालयों/महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, महिला बीट आरक्षियों द्वारा “शक्ति दीदी” पहल, साइबर अपराध से बचाव संबंधी गोष्ठियाँ तथा महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त पुलिस बल द्वारा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रभावी गश्त, पिंक बूथ, एंटी रोमियो स्क्वॉड एवं हेल्प डेस्क सक्रिय रखे जाएंगे ताकि

महिलाएँ बिना किसी भय के निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। “मिशन शक्ति न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक अभियान है, बल्कि यह समाज को महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने वाला जनांदोलन है। कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी उ0प्र0 सरकार द्वारा

मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP की पुस्तिकाओं का विमोचन एवं विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया । कार्यक्रम को सभी अधिकारी कर्मचारीगणो द्वारा सामुहिक रुप से सम्मिलित होकर सुना/देखा गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]