#UPCM MYogiAdityanath आज इण्डिया एक्सपो मार्ट सभागार ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में
#UPCM MYogiAdityanath आज इण्डिया एक्सपो मार्ट सभागार ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में

संवाददाता लखनऊ सुरेश पाठक
#UPInternationalTradeShow की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को आयोजन की तैयारी, सुरक्षा, व्यवस्थापन और प्रतिभागियों की सुविधा की दृष्टि से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#UPITS2025
#UPInternationalTradeShow का आयोजन प्रदेश की समृद्ध परम्परा, हुनर और उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के साथ-साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इण्डिया अभियान’ को बढ़ावा देगा। इस दौरान युवाओं को प्रत्यक्ष अनुभव और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएं, खादी व ग्रामोद्योग को प्रोत्साहित किया जाए और विदेशी बायर्स की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए: #UPCM MYogiAdityanath #UPITS2025

#UPInternationalTradeShow में प्रदेश के प्रत्येक जनपद की सक्रिय और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक जनपद के ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) से जुड़े उत्पादों के विशेष स्टॉल स्थापित किए जाएं, जिससे स्थानीय हस्तशिल्प, व्यंजन और उद्योग सम्बन्धी उत्पादों को वैश्विक खरीददारों और निवेशकों के सामने प्रदर्शित किया जा सके।
यह ट्रेड शो केवल एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश की विविधता, सांस्कृतिक विरासत और व्यावसायिक प्रतिभा को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसके माध्यम से स्थानीय उत्पादकों और उद्यमियों को नई सम्भावनाओं, व्यापारिक नेटवर्क और निवेश के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे प्रदेश के विकास और युवाओं के रोजगार सृजन में भी मदद मिलेगी: #UPCM MYogiAdityanath #UPITS2025
#UPInternationalTradeShow की पहचान को मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी जनपदों और शैक्षणिक संस्थानों में इसकी व्यापक ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार किया जाए। इसका उद्देश्य युवाओं और छात्रों को आयोजन के महत्व से अवगत कराना और उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
इसके तहत कॉलेज, यूनिवर्सिटी और अन्य शैक्षणिक संस्थान अपने कैम्पस में #UPITS के पोस्टर, डिजिटल डिस्प्ले और इवेंट की जानकारी साझा करेंगे, जिससे छात्र, फैकल्टी और स्थानीय समुदाय सीधे इस आयोजन से जुड़ सकें और युवाओं में उद्यमिता तथा नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़े। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को इस आयोजन से जोड़ा जाए, इससे युवाओं को प्रत्यक्ष अनुभव और रोजगार/उद्यमिता के अवसर मिलेंगे: #UPCM MYogiAdityanath #UPITS2025
#UPInternationalTradeShow के अन्तर्गत आयोजित होने वाले फैशन शो में देशभर की फिल्म सिटी से जुड़े विशेषज्ञों को शामिल किया जाए। इससे न केवल उत्तर प्रदेश की हस्तकला और पारम्परिक उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवा डिजाइनर्स और स्थानीय कारीगर भी नए अवसरों और बाजार तक पहुंच बनाने में सक्षम होंगे। इसका उद्देश्य खादी, हैण्डीक्राफ्ट और ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों को व्यापक दृश्यता और अन्तरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है।
फैशन शो में खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादों को पेश करने के लिए विशेष कैटवॉक और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिससे इन उत्पादों की गुणवत्ता और सौंदर्य का प्रभाव वैश्विक स्तर पर दिखाया जा सके। इस पहल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं को उद्यमिता, नवाचार और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे: #UPCM MYogiAdityanath #UPITS2025
#UPInternationalTradeShow में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। इसके तहत नासा पार्किंग स्थल से शटल सेवा उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें सहज और आरामदायक तरीके से आयोजन स्थल तक पहुंचने में मदद मिल सके।

सुरक्षा और संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। किसी भी ई-रिक्शा का संचालन नाबालिग द्वारा न किया जाए। आगंतुकों की सुरक्षा, मार्गदर्शन और सुविधा संबंधी निर्देश भी स्पष्ट किए जाएं, जिससे सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और स्वागतपूर्ण अनुभव प्राप्त हो: #UPCM MYogiAdityanath
#UPITS2025
#UPInternationalTradeShow में विदेशी मेहमानों को सहज, सुरक्षित और स्वागतपूर्ण अनुभव मिलना चाहिए, जिससे उत्तर प्रदेश की छवि मजबूत हो। पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार, हॉल एवं सभागार की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हों तथा जनपद से लगे सभी बॉर्डर व पूरे शहर में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए: #UPCM MYogiAdityanath #UPITS2025
