आकाशीय बिजली गिरने से स्कूल में पढ़ाई कर रहे दो बच्चों की मौत जबकि एक की हालत नाजुक बनी

सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र में आज ब्रम्हदेव आईडल पब्लिक स्कूल कोटा में अचानक तेज बारिश और गरजने तड़कने के साथ आकाशीय बिजली गिरने से स्कूल में पढ़ाई कर रहे तीन मासूम छात्र-छात्राएं चपेट में आ गए। इस हादसे में दो छात्र की मौत हो गई जबकि दो छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई
दीपक 13 वर्ष, पुत्र स्व. शिवशंकर, निवासी सोनाथडण्डी और अरविन्द 8 वर्ष, पुत्र स्व. भगवान दास, निवासी तेलगुडवा झुलस गए छात्रा रेखा 14 वर्ष, पुत्री पंचम गुप्ता, निवासी तेलगुडवा भी झुलस गई।
हादसे के बाद इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र चोपन पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद अरविंद और दीपक को मृत्यु घोषित कर दिया वही छात्र की हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रॉबर्ट्सगंज भेज दिया गया है घटना की सूचना मिलती है परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों का पंचनामा कर आवश्यक कार्यवाही शुरू किया।
