अंजलि राघव और दिलेर खरकिया का नया गाना ‘छोले भठूरे’ बना वायरल, जानें क्या है खास!

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रही है, और इस क्षेत्र में अंजलि राघव एक प्रमुख नाम बन चुकी हैं। अपनी शानदार एक्टिंग, चुलबुले एक्सप्रेशन्स और देसी स्टाइल के लिए जानी जाने वाली अंजलि सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं।

उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर नई पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा किया, जिसमें वह हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया के साथ अपने नए गाने ‘छोले भठूरे’ पर रील बनाते हुए नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में अंजलि राघव एक खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पीच कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला पंजाबी सूट पहना है, जिसमें वह किसी नवविवाहित दुल्हन की तरह लग रही हैं। खुले बाल, हल्का मेकअप और आत्मविश्वास से भरे एक्सप्रेशन्स उनके लुक को और भी खास बना रहे हैं। वीडियो में वह दिलेर खरकिया के साथ एक मजेदार सीन करती हैं, जिसमें उनके चेहरे के हावभाव फैंस को दीवाना बना रहे हैं।

दिलेर खरकिया भी इस वीडियो में कूल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक शर्ट और ब्लू ट्राउजर पहना हुआ है। दोनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री वीडियो को और भी आकर्षक बना रही है, जिससे यह स्पष्ट है कि यह गाना एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज होने वाला है।

गाने ‘छोले भठूरे’ की बात करें, तो इसे दिलेर खरकिया ने गाया है। अंजलि राघव की उपस्थिति ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं। गाने के बोल मजेदार और देसी तड़के से भरपूर हैं।

इसे सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और कदम अपने आप थिरकने लगते हैं। गाने को जैजी ने प्रोड्यूस किया है और इसके बोल गुलशन बाबा ने लिखे हैं।

अंजलि के इस पोस्ट पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “आप तो हर बार कमाल कर देती हो।” दूसरे फैन ने कहा, “क्या जोड़ी है दिलेर और अंजलि की!”

कुछ फैंस ने गाने के बोल सुनकर लिखा, ”अब छोले-भठूरे खाए बिना मन नहीं मान रहा!”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]