यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, आजमगढ़, बलिया और सोनभद्र के एसपी हुए इधर से उधर

पुलिस महकमे में गुरुवार को बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने सोनभद्र समेत कई जिलों के एसपी का तबादला कर दिया। अभिषेक वर्मा को सोनभद्र का नया एसपी बनाया गया है। मूल रूप से चित्रकूट के निवासी अभिषेक वर्मा वर्ष 2016 बैच के आईपीएस हैं।
वह रेलवे आगरा में एसपी के पद पर तैनात थे। अभिषेक वर्मा यहां अशोक कुमार मीणा की जगह लेंगे। अशोक कुमार मीणा का तबादला इसी पद पर हरदोई के लिए हुआ है।
बलिया के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा को आगरा में एसपी रेलवे का प्रभार दिया गया है। वहीं, आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
डॉ अनिल कुमार द्वितीय बने आजमगढ के नए एसपी
उधर, शासन ने आजमगढ़ समेत कई जिलों के एसपी का स्थानांतरण कर दिया है। इसी क्रम में आजमगढ़ के एसपी हेमराज मीणा को शासन ने मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। प्रतापगढ़ के एसपी डॉ. अनिल कुमार को आजमगढ़ का नया एसपी बनाया है। डॉ. अनिल कुमार वर्ष 2016 वैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह चंदौली जिले में भी एसपी के पद पर तैनात रहे।
