पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा नेपाल में हिंसा/प्रदर्शन के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना ढेबरुआ के बढ़नी एसएसबी कैम्प पर बैठक किया गया

दिनांक 11.09.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा नेपाल में हिंसा/प्रदर्शन के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना ढेबरुआ के बढ़नी एसएसबी कैम्प पर बैठक किया गया।

भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण किया गया किया गया तथा नेपाल प्रहरी के साथ वार्ता की गयी ।
सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व डॉ0 राजा गणपति आर. जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 11.09.2025 को नेपाल राष्ट्र में आंदोलन/हिंसा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना ढेबरुआ के बढ़नी एसएसबी कैम्प पर एसएसबी, बार्डर के समस्त थाना प्रभारी व अन्य के साथ बैठक की गयी तथा भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण व पैदल गश्त किया गया तथा सम्बन्धित को कड़ी निगरानी/ सतर्कता

बनाये रखने के सम्बन्ध मे निर्देश दिया गया और नेपाल प्रहरी व एसएसबी के साथ भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी । इस दौरान मुकेश कुमार गुज्जर, असिस्टेंट कमाण्डेंट एसएसबी, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़, पवीन प्रकाश, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ तथा पुलिस, एसएसबी, कस्टम व अन्य विभागो के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]