Nepal की ‘नई’ PM का तहलका, मोदी पर कर दिया बड़ा ऐलान

नेपाल इस वक्त सेना के कंट्रोल में है। लेकिन आपको बता दें कि नेपाल में सेना का शासन नहीं हो सकता है। नेपाल के संविधान में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है। इसी बीच नेपाल से एक दिलचस्प खबर तब आई जब सड़कों पर गूम रहे हजारों नेपाली युवाओं ने ये कह दिया कि उन्हें भी अपने देश में मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए।
जिस तरह का विकास पीएम मोदी भारत में कर रहे हैं, नेपाल को भी ऐसा ही विकास चाहिए। वैसे तो इस तरह की बातें पाकिस्तानी भी अक्सर बोला करते हैं।
वैसे आपको बता दें कि ओली की वामपंथी सरकार का तख्तापलट करने वाले युवाओं ने आर्मी चीफ से मिलकर अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए एक ऐसी महिला का नाम सुझाया है, जिसका भारत से बहुत गहरा रिश्ता है। नेपाल के युवा इन्हीं को अपना अंतरिम प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। जैसे ही नेपाल के युवाओं ने सुशीला कार्की का नाम फाइनल कर दिया उसके तुरंत बाद सुशीला कार्की ने भारत और पीएम मोदी के बारे में एक बहुत बड़ा ऐलान कर दिया। कार्की अक्सर भारत और नेपाल के साथ उसके संबंधों के बारे में गर्मजोशी से बात करती रही हैं, और अपनी हालिया टिप्पणियों में भी उन्होंने यही बात दोहराई। एक समाचार साक्षात्कार में बोलते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं और अपनी प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मोदी जी के बारे में मेरी अच्छी राय है। आज हम कई दिनों से भारत के संपर्क में नहीं हैं।
