थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा व 01 कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
दिनांक- 09.09.2025
थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा व 01 कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार-
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-15.06.2025 को वादिनी की तहरीरी सूचना के आधार पर छेड़छाड़ करने, गाली गलौज व मारने पीटने व घर में घुस कर जबरन शारिरीक सम्बन्ध बनाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-179/2025 धारा 76, 115(2), 352, 333, 64(1) बीएनएस बनाम राजकुमार निषाद पुत्र रामपलट निवासी बीरीबारी सारेपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर के पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को दिनांक-17.06.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। डेढ़ माह पूर्व अभियुक्त जमानत पर रिहा हुआ था ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
प्र0नि0 चन्दवक को नेतृत्व में थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त राजकुमार निषाद पुत्र रामपलट निवासी बीरीबारी सारेपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को 01 नाजायज तमन्चा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ रेलवे अन्डर पास घुठ्ठा से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. राजकुमार निषाद पुत्र रामपलट निवासी बीरीबारी सारेपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-179/2025 धारा-76, 115(2), 352, 333, 64(1) बीएनएस थाना चन्दवक जौनपुर।
2. मु0अ0सं0-290/2025 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 धर्मेन्द्र दत्त चौकी प्रभारी पतरही थाना चन्दवक जौनपुर।
2. उ0नि0 जय सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
