थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये 01 बण्डल बिजली का तार बरामद
दिनांक -09.09.2025
थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये 01 बण्डल बिजली का तार बरामद-

घटना का संक्षिप्त विवरण-
श्री ब्रह्मदेव पुत्र हरिगोविंद तिवारी निवासी ग्राम- रतनपुर (नगौली) थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर ने थाना स्थानीय पर सूचना दिया कि दिनांक 06.07.2025 को मेरे खेत में लगा बिजली का महंगा तार लगभग 400 मीटर को 1.कुँवर बहादुर गौतम पुत्र श्री झल्लर गौतम निवासी ग्राम अरुवा थाना सुजानगंज जिला जौनपुर व 2.साहिल उर्फ रुपेश पुत्र जीतलाल निवासी ग्राम नगौली थाना सुजानगंज जिला जौनपुर द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसकी सटीक जानकारी मुझे जब मुझे प्राप्त हुई तब थाना पर सुचना दिया। जिसके सम्बन्ध में थाना सुजानगंज पर मु0अ0सं0-244/2025 धारा -303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष सुजानगंज द्वारा स्वयं एवं थाना सुजानगंज की क्राइम टीम व अन्य टीम घटना के अनारण हेतु प्रयासरत थी।
गिरफ्तारी का विवरण-
थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक- 06.07.2025 को ब्रह्मदेव पुत्र हरिगोविंद तिवारी निवासी ग्राम- रतनपुर (नगौली) थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर के खेत में से तार की चोरी करने वाले व्यक्ति को उमंग रेस्टोरेन्ट सुजानगंज के पास पहुँचकर एक बारगी दबिश देकर 02 चोरो को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों के नाम पता पूछने पर 1. कुंवर बहादुर पुत्र झल्लर गौतम उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम अरूवाँ थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर 2. साहिल उर्फ रूपेश पुत्र जीतलाल गौतम उम्र 20 वर्ष ग्राम नगौली थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर बताये, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक बण्डल बिजली का तार लगभग 400 मीटर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि ब्रह्मदेव पुत्र हरिगोविंद तिवारी निवासी रतनपुर (नगौली) थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर अपने खेत में बिजली का तार दूर तक लगाये थे उसको दिनांक-06.07.2025 को हम दोनों व्यक्ति चोरी से काटकर चुरा ले गए थे जिसको बेचने का प्रयास कर रहे थे किन्तु समय से बिक न पाने के कारण उक्त बिजली के तार को अलग-अलग जगह पर छुपाते रहते थे जो तार हम लोगों द्वारा काटा गया था उसको टाट पट्टी (जूट) की बोरी मे रखकर पानी टंकी के बगल में खंडहर में अरूवाँ गाँव में जाने वाली सड़क के पास छुपाये हुए थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. कुंवर बहादुर पुत्र झल्लर गौतम उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम अरूवाँ थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
2. साहिल उर्फ रूपेश पुत्र जीतलाल गौतम उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम नगौली थाना सुजानगंज,जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1. एक बण्डल बिजली का तार लगभग 400 मीटर
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 –244/2025 धारा-303(2), 317(2) बीएनएस थाना सुजानगंज जौनपुर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 विद्यासागर मय हमराह का0 गया प्रसाद पटेल थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर ।
2. उ0नि0आनंद कुमार राय थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
3. का0 संजीव यादव थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
4. का0 अजय निर्मल थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
