दंतेवाड़ा और नारायणपुर के सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर के सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर कर दिया गया है. ये मुठभेड़ अबूझमाड़ के जंगलों में चल रही है. सुरक्षाबलों की टीम जंगलों में सर्चिंग में लगी हुई है.
मुठभेड़ दंतेवाड़ा और नारायणपुर की डीआरजी की टीम के साथ हो रही है. इसमें अब तक एक नक्सली का शव बरामद हुआ है. मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने की है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब नारायणपुर और दंतेवाड़ा से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था.
मुठभेड़ अभी जारी- अधिकारी
उन्होंने बताया कि अब तक घटनास्थल से एक नक्सली का शव बरामद किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अभियान अभी भी जारी है. इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
