जोनल कार्यालय बरेली स्थित सभागार में बरेली परिक्षेत्र, मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं जोन के समस्त जनपदों के IGRS प्रभारियों एवं उनके सहकर्मियों के साथ कार्यशाला आयोजित की गयी

01 सितम्बर, 2025
बरेली।

मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 31.08.2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिये गये निर्देशों के क्रम में जनशिकायत निवारण प्रणाली ( IGRS ) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, सम्यक, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा जोनल कार्यालय बरेली स्थित सभागार में बरेली परिक्षेत्र, मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं जोन के समस्त जनपदों के IGRS प्रभारियों एवं उनके सहकर्मियों के साथ कार्यशाला आयोजित की गयी।

उक्त कार्यशाला में IGRS पर प्राप्त शिकायतों के समुचित समाधान के लिये विभिन्न स्तरों पर आ रही व्यवहारिक कठिनाईयों तथा उनके सम्भावित समाधानों पर चर्चा की गयी व सुझाव आमंत्रित किये गये तथा IGRS शाखा में कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण तथ्य एवं सुझावों के लिये प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये गये कि जनपद के थानों में नियुक्त निरीक्षक/उप निरीक्षकगण को ( IGRS ) पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समानुपातिक रुप से आवंटन किया जाये। शिकायतकर्ता की सन्तुष्टि व उसका फीडबैक ही अधिकारियों के कार्य के प्रदर्शन का वास्तविक पैमाना होगा। जांचकर्ता अधिकारी के द्वारा प्रार्थना पत्र का यथोचित निराकरण संवेदनशीलता के साथ कराया जाये। IGRS पोर्टल, पी0जी0 पोर्टल, मुख्यमंत्री सन्दर्भ व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सन्दर्भ पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई। रेंज एवं जनपद स्तर पर भी नियमित रूप से गहन समीक्षा करने के निर्देश दिये गए। जन शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अथवा मिथ्या/भ्रामक रिपोर्ट लगाने वाले जांचकर्ता अधिकारी का दोष निर्धारित करते हुए दोषी अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाना है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]