उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश

Uttrakhand में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन के लिए अधिकांश जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सभी विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में अत्यधिक बारिश की वजह से कई चुनौतियां बढ़ गई है. जिसे देखते हुए उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस समय हमारे कुछ जिले रेड अलर्ट पर हैं और कुछ जिले ऑरेंज अलर्ट पर हैं यानी पूरा राज्य अलर्ट पर है.

राज्य के लिए अगले 24-48 घंटे महत्वपूर्ण हैं और हम सभी को इस पर कड़ी निगरानी रखनी होगी. हमारा पूरा जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सभी विभागों को सब जगह निगरानी करते हुए 24 घंटे अलर्ट पर रहना है.

सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक

सीएम धामी ने इस बैठक को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है और नानक सागर बांध में चारों तरफ के पानी को स्टोर किया जाता है और उसे आवश्यकता अनुसार रिलीज़ भी किया जाता है. हम नानक सागर बांध पर भी नजर रख रहे हैं. यह खतरे के निशान से 5 फीट नीचे बह रहा है. करीब 60 फ़ीसद तक भर गया हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]