विंढमगंज में दुर्गा पूजा समिति का गठन, तैयारियों को मिली नई गति

विंढमगंज में दुर्गा पूजा समिति का गठन, तैयारियों को मिली नई गति

संवाददाता अजय गुप्ता

विंढमगंज (सोनभद्र)।
स्थानीय काली शक्तिपीठ मंदिर के प्रांगण में शनिवार को दुर्गा पूजा को लेकर एक बैठक शाम को आयोजित की गई, जिसमें दुर्गा पूजा समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया।बैठक में समिति के संरक्षक अशोक जायसवाल, ऋषिकेश प्रसाद, विनोद जायसवाल, नंदलाल केसरी, पप्पू गुप्ता और अरुण जायसवाल ने चुनाव की कार्यवाही आगे बढ़ाई। प्रबंधक बी. ए. गुप्ता के नेतृत्व में हुए चुनाव में रवि शंकर जायसवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर रौशन गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर रवि रंजन तिवारी और प्रसाद व्यवस्था के लिए दीपक गुप्ता की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई।नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल ने कहा कि “हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से होगा। विशाल पंडाल और भव्य सजावट इसकी विशेषता होगी।

साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नए अंदाज में प्रस्तुत किए जाएंगे।”समिति में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां बांटी गई हैं, जिनमें शिपु गुप्ता, दीपक गुप्ता, रोशन गुप्ता, मनोज गुप्ता, देवेश गुप्ता, शिवम गुप्ता, प्रेमचंद, अरविंद गुप्ता, अभिषेक प्रताप सिंह, ओम कुमार रावत, अजय गुप्ता, डॉ. बिरेंद्र कुमार, जितेंद्र गुप्ता, प्रेमचंद कुशवाहा, लवकुश चंद्रवंशी, जितेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य लोग शामिल हैं।समिति का कहना है कि इस बार का दुर्गा पूजा उत्सव विंढमगंज में और भी भव्य एवं आकर्षक ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]