नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अमलोरी क्षेत्र में, अगस्त माह में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामयी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया
सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह
दिनांक: 30 अगस्त 2025
स्थान: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, अमलोरी क्षेत्र दिनांक 30 अगस्त 2025 को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अमलोरी क्षेत्र में, अगस्त माह में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामयी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार की अध्यक्षता एवं स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) श्री नागेंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रविंद्र सिंह
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कुल 05 अधिकारी एवं कर्मचारी, जिन्होंने अपने जीवन के बहुमूल्य दशक कंपनी की सेवा में समर्पित किए, सेवानिवृत्त हुए। उनका संक्षिप्त परिचय एवं सेवा विवरण इस प्रकार है
1. लल्लू प्रसाद शाह – सहायक फोरमैन (विद्युत एवं यांत्रिक) – सेवा अवधि: 37 वर्ष 06 माह 28 दिन
2. कृष्ण प्रताप सिंह – वरीय ई॰पी॰ फिटर/मैकेनिक (उत्खनन) – सेवा अवधि: 37 वर्ष 25 दिन
3. राज बहोर पटेल – वरीय ई॰पी॰ फिटर/मैकेनिक (उत्खनन) – सेवा अवधि: 35 वर्ष 06 माह 09 दिन
4. जग जीवन राम – वरीय ई॰पी॰ फिटर/मैकेनिक (उत्खनन) – सेवा अवधि: 34 वर्ष 09 माह 02 दिन
5. जगबंधन – टायर हैंडलर – सेवा अवधि: 41 वर्ष 18 दिन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ उनके परिजन भी समारोह में सम्मिलित हुए, जिससे वातावरण और अधिक पारिवारिक एवं भावनात्मक बन गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में सभी सेवानिवृत्त साथियों को उनकी दीर्घकालिक सेवाओं के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। साथ ही उन्होंने सेवांत वित्तीय प्रबंधन हेतु उपयोगी सुझाव भी प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मियों ने एनसीएल के प्रति अपनी गहन कृतज्ञता एवं आत्मीय भावनाओं को साझा किया तथा अपने अनुभवों को भावुक शब्दों में व्यक्त करते हुए कंपनी के साथ अपने आजीवन जुड़ाव की स्मृतियाँ ताज़ा कीं।
