थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा हत्या में वांछित एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी को आलाकत्ल के साथ किया गया गिरफ्तार
थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा हत्या में वांछित एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी को आलाकत्ल के साथ किया गया गिरफ्तार-
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-22.08.25 राजकुमार राजभर उम्र करीब 40 वर्ष को अभियुक्त गण द्वारा एक राय होकर लाठी डण्डा से मारे पीटे जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर मु0अ0सं0 273/2025 धारा 191(2)/103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरणः-
प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह मय हमराह द्वारा मारिकपुर बाजार से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.रामदयाल राजभर पुत्र स्व0 शंकर राजभर निवासी चिटको थाना चन्दवक जनपद जौनपुर व बाल अपचारी निवासी चिटको थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.रामदयाल राजभर पुत्र स्व0 शंकर राजभर निवासी चिटको थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2.बाल अपचारी निवासी चिटको थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-273/2025 धारा-191(2), 103(1) बीएनएस थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
एक डण्डा आला कत्ल
गिरफ्तारी टीम का विवरणः-
1.श्री सत्यप्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 मंजय यादव, चौकी प्रभारी बरामनपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 बलवन्त सिंह, थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
4.का0 बृजेश यादव, थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
5.का0 मनीष कुमार, थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
