भारतीय रेलने वे एक बार फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शेड्यूल में बदलाव किया

भारतीय रेलने वे एक बार फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शेड्यूल में बदलाव किया है. बता दें कि रेलवे ने तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल बदला है.

के शेड्यूल में बदलाव किया है. जिस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है उसका उद्घाटन पीएम मोदी ने 30 सितंबर, 2022 को किया था.

बता दें कि इस ट्रेन का संचालन भारतीय रेल के पश्चिम रेलवे द्वारा किया जाता है जो मुंबई सेंट्रल गांधीनगर के बीच चलती है. वंदे भारत एक्सप्रेस 20901/20902, मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल बुधवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन चलती है. ये ट्रेन मुंबई सेंट्रल गांधीनगर कैपिटल के बीच 521 किलोमीटर की दूरी 6.30 घंटे में पूरी करती है.

7 की बजाए 8 स्टेशनों पर रुकेगी मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत

बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शेड्यूल में बदलाव किय गया है. अब ये ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर कैपिटल के बीच 7 नहीं बल्कि आठ स्टेशनों पर रुकेगी. रेलवे इस ट्रेन के एक स्टॉप को बढ़ा दिया है. अब ये ट्रेन गुजरात के नवसारी रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी. बता दें कि मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर कैपिटल तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अब कुल आठ स्टॉपेज हो गए हैं. इनमें बोरीवली, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, आणंद जंक्शन अहमदाबाद जंक्शन शामिल हैं.

ये हैं इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का समय

बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गाड़ी संख्या 20901, मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर कैपिटल के बीच सप्ताह के छह दिन चलती है. इस ट्रेन का संचालन सिर्फ बुधवार को नहीं होता. ये ट्रेन सुबह 6:00 बजे मुंबई से प्रस्थान करेगी उसी दिन दोपहर 12:25 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंचेगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या- 20902, गांधीनगर कैपिटल से मुंबई सेंट्रल के बीच दोपहर 14:05 बजे गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी उसी दिन रात 8:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंच जाएगी.

जानें कितना है मुंबई सेंट्रल गांधीनगर कैपिटल के बीच का किराया

मुंबई सेंट्रल गांधीनगर कैपिटल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 20 कोच हैं. मुंबई से गांधीनगर जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया एसी चेयर क्लास में 1285 रुपये है, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार में 2465 रुपये किराया लगता है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]