विश्व हिन्दू परिषद ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अपना 61वां स्थापना दिवस
विश्व हिन्दू परिषद ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अपना 61वां स्थापना दिवस

तहसील संवाददाता रितेश शर्मा
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल जिला ईकाई रेनुकूट (काशी प्रान्त)के प्रखण्ड शक्तिनगर में स्थित *ज्वालामुखी मंदिर के धर्मशाला* में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग ने अपना 61वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता *श्रीमान जनार्दन जी(प्रांत उपाध्यक्ष)* विशिष्ट अतिथि *श्री मान हेमंत मिश्रा जी ( प्रांत प्रमुख प्रशानिक सम्पर्क विभाग)* जी रहे।
प्रांत उपाध्यक्ष जी के द्वारा विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना,कब और कैसे,किन परिस्थितियों में हुई, किनके उपस्थिति में हुई इसके बारे में विस्तृत रूप से बताया।
प्रमुख प्रशानिक सम्पर्क विभाग हेमंत मिश्रा जी ने विश्व हिन्दू परिषद द्वारा समाज में किये जाने वाले कार्य जैसे – मठ मंदिरो की रक्षा, गौ-माता की रक्षा, धर्मान्तरण पर रोक,लव जिहाद पर रोक, लैंड जिहाद पर रोक,जैसे अनेकों कार्यक्रमो की जानकारी दिये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष *श्री मान राजेश* जी ने किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से विश्वजीत पाठक (जिला सह संयोजक)* पंकज चौबे जी (प्रखण्ड मंत्री), रंजीत सिंह (उपाध्यक्ष), बिमलेश सिंह (उपाध्यक्ष) , सुशील पांडे जी , बरमेश्वर तिवारी जी (प्रखंड शाह मंत्री) शिवम जी (सहसंयोजक), मुकेश प्रजापति जी , आकाश केशरी जी,अभिषेक जी, शुभम जी, तुषार जी, भोल जी ,सजन जी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
