सोनभद्र: अज्ञात व्यक्ति का शव जोगीडीह रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र: अज्ञात व्यक्ति का शव जोगीडीह रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)- हाथीनाला थाना क्षेत्र के जोगीडीह रेलवे स्टेशन के पास लगभग 500 मीटर दूरी पर गुरमुरा की तरफ चोपन गढ़वा रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का छत विक्षत अवस्था में शव मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।
हाथीनाला थाना प्रभारी भैया एसपी सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे सूचना मिला कि 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पडा हुआ है और तत्काल थाने की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर मर्चरी हाउस दुद्धी भेजवाया जा रहा है और शिनाख्त हेतु जांच की कार्रवाई की जा रही है ।
