जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का हुआ आयोजन
रोजगार मेले में 57 आवेदको का किया गया प्रारंभिक चयन

सिंगरौली 19 अगस्त 2025/ मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार जिले के बेराजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के मार्गदर्शन में “युवा संगम रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एव आई.टी.आई. सिंगरौली के संयुक्त रूप से रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, बैढन, सिंगरौली मे आयोजित किया गय। रोजगार मेले में शामिल होने वाली विभिन्न कम्पनियों में अत्यधिक संख्या में आवेदकों महिला एवं पुरूष ने उपस्थित होकर रोजगार हेतु आवेदन किये एवं काउंसिलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
रोजगार मेले में उपस्थित 8 नियोजक कंपनियों द्वारा 57 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया जिसमें से 9महिला आवेदक लाभांवित हुई। साथ ही 29 आवेदकों की कैरियर काउंसिलिंग की गई एवं उन्होंने अपने जिज्ञासु प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त किये। रोजगार मेले के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य जॉच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थियो एवं के स्वास्थ्य की जॉच की गई।उक्त कार्यक्रम डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र द्विवेदी ,जिला रोजगार अधिकारी श्री एन. के. पटेल, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र विभाग श्री नवीन कुशवाहा, श्रम आयुक्त नवनीत पाण्डेय, सेडमैप से श्री अशोक त्रिपाठी, श्री पुष्पराज सिंह, सहा. ग्रेड 2 एवं काउंसलर पैनल से सुदामा, कृष्णचंद तथा संजीव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी सिंगरौली की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]