कलेक्टर ने की 152 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई अधिकारी आवेदनो का तत्परता से निकरारणकर आवेदनकर्ता को अवगत कराये

कलेक्टर ने की 152 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई
अधिकारी आवेदनो का तत्परता से निकरारणकर आवेदनकर्ता को अवगत कराये

सिंगरौली 19 अगस्त 2025/ जिले के विभिन्न अंचलो से आयें हुयें 152 लोगो ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला को अपना आवेदन देते हुयें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
कलेक्टर ने सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता से विचार करते हुये जन सुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कई आवेदन पत्रो का जन सुनवाई में ही निराकरण कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जन सुनवाई के दौरान नही हुआ उनके आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सबंधित आवेदनो पर तत्परता दिखाते हुयें समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित कराये। जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सृजन बर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, नंदन तिवारी, देवेन्द्र द्विवेदी, सौरभ मिश्रा, तहसीलदार सविता यादव, जान्हवी शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]