थाना कोतवाली पुलिस टीम एवं आर.ए.एफ. कम्पनी डी-91 द्वारा जौनपुर शहर में किया गया पैदल गश्त
थाना कोतवाली पुलिस टीम एवं आर.ए.एफ. कम्पनी डी-91 द्वारा जौनपुर शहर में किया गया पैदल गश्त-

आज दिनांक 19.08.2025 को थाना कोतवाली पुलिस टीम एवं आर.ए.एफ. कम्पनी डी-91 द्वारा जौनपुर शहर क्षेत्र में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत संयुक्त रूप से पैदल गश्त किया गया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा मुख्य बाज़ारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों, अटाला मस्जिद तथा प्रमुख मार्गों पर गश्त कर लोगों से संवाद स्थापित किया गया एवं शान्ति एवं सुरक्षा का संदेश दिया गया। पैदल गश्त का उद्देश्य नगर में आमजनमानस में सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना एवं किसी भी प्रकार की असामाजिक/अराजक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
जौनपुर पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था हेतु सदैव तत्पर है।
पैदल गश्त करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ प्रताप सिहं थाना कोतवाली जौनपुर मय फोर्स थाना कोतवाली
श्री विवेक कुमार सिहं असिस्टेन्ट कमान्डेन्ट डी 91 आरएएफ मय डी 91 आरएएफ फोर्स
