नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देशन में आज नगर निगम सभागार में तालाबों के आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देशन में आज नगर निगम सभागार में तालाबों के आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर निगम सीमा अंतर्गत कुल 46 तालाबों का आवंटन प्रस्तावित था, जिसमें से 19 तालाबों का सफलतापूर्वक आवंटन किया गया।

मा० महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी द्वारा मत्स्य समाज के हित में पूर्व में कार्यकारिणी एवं सदन से पारित प्रस्ताव के क्रम में आयोजित इस प्रक्रिया में, आवंटन के इच्छुक व्यक्तियों के बीच पारदर्शी बोली लगाई गई। सर्वाधिक बोली लगाने वाले 19 प्रतिभागियों को तालाब आवंटित किए गए।

आवंटन प्राप्त व्यक्तियों द्वारा प्रथम चरण में 25% राशि के रूप में ₹3.23 लाख की धनराशि जमा की गई। शेष 27 तालाबों के लिए आवंटन प्रक्रिया शीघ्र ही पुनः आयोजित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।
यह पहल न केवल मत्स्य पालन को प्रोत्साहन देगी, बल्कि स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी सशक्त बनाएगी।
