थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा गांजा तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को सैकड़ों पुड़िया गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार

थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा गांजा तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को सैकड़ों पुड़िया गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार

थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा प्र0नि0 गजानन्द चौबे के नेतृत्व में दिनांक 09.08.25 को उ0नि0 बीरेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम बहरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि बहरा पार्क के पास दो व्यक्ति जो खडन्जा मार्ग पर संदिग्ध अवस्था मे बेठे थे, से पूछताछ के दौरान पहले ने अपना नाम सोनू सिंह पुत्र स्व0 सीताराम सिंह निवासी मैनुद्दीनपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर बताया, जिसके द्वारा लिये गये बैग की चेकिंग की गयी तो उसमें से कुल 145 पुड़िया गांजा बरामद हुआ। तथा दुसरे व्यक्ति से पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम आशीष कुमार गौतम पुत्र रामआसरे गौतम निवासी सलामतपुर थाना तेजी बाजार जनपद जौनपुर बताया, जिसके द्वारा लिये गये बैंग की चेकिंग की गयी तो उसके पास कुल 295 पुड़िया गांजा की बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 114/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
विवरण अभियुक्त-
1. सोनू सिंह पुत्र स्व0 सीताराम सिंह निवासी मैनुद्दीनपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर आशीष कुमार गौतम पुत्र रामआसरे गौतम निवासी सलामतपुर थाना तेजी बाजार जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1. गाजां की कुल 440 पुडिया कुल वजन 950 ग्राम ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 बीरेन्द्र यादव थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर ।
2. हे0का0 विश्वेश द्विवेदी ,का0 अभिषेक सिंह ,का0 सौरभ सिंह, का0 रजत पाण्डेय थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]