थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा झपटमारी कर मोबाइल छीनने वाले 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा झपटमारी कर मोबाइल छीनने वाले 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी मुकदमा द्वारा थाना सुरेरी पर सूचना दी कि दिनांक-06.08.2025 को मेरी पुत्री मेरी पत्नी के साथ खेत में खाद छीटने गयी थी, मोबाइलअपने हाथ में लेकर खड़ी थी, तभी मौके
पर प्रवीण उर्फ सोनू मिश्रा पुत्र सत्यदेव मिश्रा ग्राम कोहरौड़ा थाना सुरेरी जनपद जौनपुर आये और मेरी पुत्री के हाथ से झपट्टा मार कर मोबाइल लेकर भाग गये है। उक्त सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 –108/25 धारा-304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण
प्र0नि0 सुरेरी के नेतृत्व में थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 –108/25 धारा-304(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त प्रवीण उर्फ सोनू मिश्रा पुत्र सत्यदेव मिश्रा निवासी कोहड़ौरा थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र करीब 41 वर्ष को दिनांक 08.08.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर समय करीब 12.50 बजे कोहड़ौरा गेट से झपटी गयी मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1.प्रवीण उर्फ सोनू मिश्रा पुत्र सत्यदेव मिश्रा निवासी कोहड़ौरा थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
बरामदगीः-
1.एक अदद मोबाईल VIVO व माडल नं0 V2351 झपटमारी की
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 –108/25 धारा-304(2)/317(2) बीएनएस थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.व0उ0नि0 श्री भगवान यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
2.उ0नि0 उमाशंकर यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 मुकेश सिंह थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
4.का0 रवि प्रकाश यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
5..का सत्येन्द्र कुमार थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]