थाना कोन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 175/25 धारा 105 बीएनस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

थाना कोन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 175/25 धारा 105 बीएनस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार-

दिनांक 06.08.2025 को आवेदक राजीव रंजन पाठक पुत्र स्व0 जंयत पाठक निवासी डोमा थाना कोन जनपद सोनभद्र ने लिखित तहरीर दी कि उनका पुत्र वेदान्त की तबियत खराब होने पर भारत सर्जिकल हास्पिटल कोन में इलाज हेतु ले जाया गया था । जिसमें कार्य कर रहे डाक्टर शफायत अली व सलामत अली द्वारा सूई लगाकर दवा इलाज करने पर वेदान्त उपरोक्त की तबियत बिगड़ गयी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । इस घटना को लेकर मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त हो गया । शान्ति व्यवस्था बनाये हेतु आवश्यक पुलिस बल मौके पर मौजूद रही । घटना के सम्बन्ध में मृतक के पिता के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 175/25 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी सीएचसी भेजा गया था। इस घटना के सम्बन्ध में भारत हास्पिटल सर्जिकल सेन्टर के रजिस्ट्रेशन व उसमें काम करने वाले डाक्टरों की डिग्री व मेडिकल सर्टिफिकेट की जानकारी के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है। वर्तमान समय में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भारत हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेन्टर को सीज किया गया ।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा, श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोन के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 175/25 धारा 105 बीएनस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 01. शफायत अली पुत्र मु0 यासीन, 02. सलामत अली पुत्र मु0 यासीन निवासीगण नौडिहा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1- शफायत अली पुत्र मु0 यासीन निवासी नौडिहा थाना पन्नुगंज सोनभद्र, उम्र करीब 31 वर्ष।
2.-सलामत अली पुत्र मु0 यासीन निवासी नौडिहा थाना पन्नुगंज सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1-उ0नि0 शिवप्रकाश यादव चैकी प्रभारी चकरिया थाना कोन जनपद सोनभद्र।
2-हे0का0 शिवकुमार यादव चौकी चकरिया थाना कोन जनपद सोनभद्र ।
3- हे0का0 विनय यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]