सभा स्थल में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारीगण/कर्मचारीगण को ब्रीफ कर वीवीआईपी सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये गये

बरेली ।

दिनांक 06.08.2025 को जनपद बरेली में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन श्री रमित शर्मा द्वारा जिलाधिकारी बरेली श्री अविनाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली श्री अनुराग आर्य के साथ बरेली कॉलेज सभा स्थल में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारीगण/कर्मचारीगण को ब्रीफ कर वीवीआईपी सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये गये ।

उक्त ब्रीफिंग के दौरान श्री संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त, श्री मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, मो0 अकमल खान, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री मुकेश चन्द्र मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सुश्री अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी तथा क्षेत्राधिकारी प्रथम श्री आशुतोष शिवम, क्षेत्राधिकारी तृतीय श्री पंकज श्रीवास्तव व जनपद के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व बरेली जोन के अन्य जनपदों से आये पुलिस के अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]