पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर द्वारा जनसुनवाई का आयोजन पुलिस कार्यालय में किया गया
!!जनसुनवाई!!
दिनांक-05.08.2025
पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर द्वारा जनसुनवाई का आयोजन पुलिस कार्यालय में किया गया।

जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं एवं संबंधित मामलों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता व पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से किया जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
* पुलिस विभाग नागरिकों से यह अपील करता है कि किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना या जनसुनवाई के माध्यम से दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
