थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा शांति भंग को दृष्टिगत रखते हुए 04 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में किया गया गिरफ्तार

थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा शांति भंग को दृष्टिगत रखते हुए 04 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में किया गया गिरफ्तार-

1.उ0नि0 रामनारायण गिरी मय हमराह ग्राम गजना टड़िया से प्रथम पक्ष के सोमारु पुत्र स्व0 जवाहिर चौहान व द्वितीय पक्ष के मो0 तस्वीर, सफीउल्ला पुत्र स्व0 सोपत, शकुननिशा पत्नी सफीउल्ला, जसरीना पत्नी मो0 तस्वीर के मध्य बकरी के विवाद को लेकर मारपीट करने व वादी का हाथ तोड देने के सम्बन्ध मे तलब किया गया तो दोनो पक्षो को काफी समझाया बुझाया गया गया किन्तु प्रतिवादी मो0 तस्वीर पुनः उत्तेजित होने लगा। उक्त विवाद को दृष्टिगत रखते हुए मौके पर शान्ति व्यवस्था की प्रबल सम्भावना को देखते हुए अन्य कोई और उपाय न देखकर कारण गिरफ्तारी बताते हुये समय करीब 15:00 बजे मो0 तस्वीर उर्फ बाउन पुत्र सफीउल्लाह निवासी ग्राम गजना थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर को पुलिस हिरासत में अन्तर्गत धारा 170 BNSS में लिया गया।
2.उ0नि0 श्री अवधेश कुमार द्वारा प्रथम पक्ष के 1.अनिल गुप्ता पुत्र छेदीलाल गुप्ता निवासी ग्राम कबीरुद्दीनपुर (परऊपुर) थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर व द्वितीय पक्ष के 1. संजय गुप्ता पुत्र सुक्खू गुप्ता 2.नितिन गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासीगण ग्राम बजरंग नगर थाना चंदवक जनपद जौनपुर के मध्य लड़की की विदाई को लेकर विवाद है उपरोक्त दोनो पक्षो से पुछताछ किया जा रहा था कि दोनो पक्ष आचानक आमदा फौजदारी हो रहे थे दोनो पक्षो को काफी समझाया बुझाया गया लेकिन दोनो पक्ष और उग्र होकर आमदा हो रहे थे जिससे यह पूर्ण रुप से सम्भावना उत्पन्न हो गयी कि अगर गिरफ्तारी नही की गयी तो अवश्य ही कोई संज्ञेय अपराध कारित कर सकता है। अतः शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने हेतु प्रथम पक्ष के 1. अनिल गुप्ता व द्वितीय पक्ष के संजय गुप्ता व नितिन गुप्ता उपरोक्त को कारण बताकर बाजाप्ता समय करीब 15.45 बजे हिरासत पुलिस में अन्तर्गत धारा 170 BNSS लिया गया। गिरफ्तारी के समय रा0मा0 आयोग/ मा0 सर्वोच्च न्या0 के आदेशो व निर्देशो का पालन किया गया गिरफ्तार अभियुक्त का चलान जरिए चलानी रिपोर्ट अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्तगण-
1.मो0 तस्वीर उर्फ बाउन पुत्र सफीउल्लाह निवासी ग्राम गजना थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
2.अनिल गुप्ता पुत्र छेदीलाल गुप्ता निवासी ग्राम कबीरुद्दीनपुर (परऊपुर) थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
3.संजय गुप्ता पुत्र सुक्खू गुप्ता निवासी ग्राम बजरंग नगर थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
4.नितिन गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी ग्राम बजरंग नगर थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
उ0नि0 श्री रामनरायण गिरी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मय हमराह।
उ0नि0 श्री अवधेश कुमार थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मय हमराह।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]