थाना नेवढिया पुलिस टीम द्वारा गुम हुई मोबाइल को ढूंढकर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द
थाना नेवढिया, जनपद जौनपुर।
थाना नेवढिया पुलिस टीम द्वारा गुम हुई मोबाइल को ढूंढकर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द।
श्रीमान क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ जौनपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नेवढ़िया के नेतृत्व में थाना नेवढिया पर नियुक्त सीसीटीएऩएस कर्मचारीगण कम्प्यूटर आपरेटर विजेन्द्र कुमार ,का0 कुलदीप पाण्डेय,का0 रामस्वरूप व आरक्षी सूरज सोनकर द्वारा सीईआईआर के माध्यम से दिनांक 16.10.2021 को ईटाये बाजर में खोया vivo Y91 मोबाइल 03 जीबी RAM 32 जीबी स्टोरेज जिसकी कीमत करीब 8500 रु को सीईआईआर के माध्यम से बरामदगी करते हुए मोबाइल स्वामी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र परमहंश मिश्रा निवासी ग्राम भटवार थाना नेवढिया जिला जौनपुर को सुपुर्द किया गया । मोबाइल पाकर शैलेन्द्र कुमार मिश्रा उपरोक्त द्वारा थाना नेवढिया पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।
बरामदगी करने वाली टीम –
1-थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी थाना नेवढिया जनपद जौनपुर ।
2-क0आ0 विजेन्द्र कुमार, का0 रामस्वरूप, का0 सूरज सोनकर, का0 कुलदीप पाण्डेय थाना नेवढ़िया जिला जौनपुर।
