अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सीमा सुरक्षा बल/कस्टम,IB,LIU,सर्विलान्स सेल की उपस्थिति में थाना शोहरतगढ़ के चौकी खुनुवां पर “ऑपरेशन कवच” (एण्टी स्मगलिंग ड्राइव टीम रोस्टर) के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया

दिनांक 27.07.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सीमा सुरक्षा बल/कस्टम,IB,LIU,सर्विलान्स सेल की उपस्थिति में थाना शोहरतगढ़ के चौकी खुनुवां पर “ऑपरेशन कवच” (एण्टी स्मगलिंग ड्राइव टीम रोस्टर) के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती के आदेश के क्रम मे डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन मे प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 27.07.2025 को थाना शोहरतगढ़ के चौकी खुनुवां पर “ऑपरेशन कवच” (एण्टी स्मगलिंग ड्राइव टीम रोस्टर) के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके सुझावों को नोट किया गया । समितियों से अपराध एवं अपराधियों के संबंध में सूचनाएं साझा करने का आग्रह किया गया, ताकि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके ।

इस दौरान यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि अपराधियों एवं तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा । पुलिस जनता के सहयोग से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराधमुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है । जनता से अपील है कि वे पुलिस के साथ यथा सम्भव सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस स्टेशन को दें । बाद गोष्ठी खुनुवां बार्डर का भ्रमण किया गया। इस दौरान सुजीत कुमार राय, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ एसएसबी टीम, कस्टम टीम, इन्टेलीजेन्स ब्युरो, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़, कवच सेल प्रभारी मय टीम, चौकी खुनुवां, सर्विलांस सेल एवं एलआईयू के कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]