अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

आज दिनांक 23.07.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री हेमराज मीना व पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह एंव पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के साथ परिक्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर

जनपदों में कानून व्यवस्था, अपराध नियत्रंण, संगठित अपराध एवं माफिया पर कार्यवाही, सूचनाओं पर पुलिस रिस्पांस, जनसुनवाई एवं प्रशासनिक बिन्दुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
तत्पश्चात मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा आयुक्त सभागार आजमगढ़ में मंडलीय समीक्षा बैठक कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश, बैठक में परिक्षेत्र के समस्त जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
