थाना खेसरहा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया
दिनांक 21.07.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
थाना खेसरहा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में व पवीन प्रकाश, क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण व अनूप मिश्रा थानाध्यक्ष थाना खेसरहा के नेतृत्व में दिनांक 21.07.2025 को खेसरहा पुलिस द्वारा वाद संख्या 237/21 ,धारा 4/25 आर्मस एक्ट से संबंधित 01 वारण्टी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये माननीय न्यायालय भेजा गया ।
वारण्टी का विवरण-
01.प्रमात्मा प्रसाद पुत्र बाबूलाल निवासी कलनाखोर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 नन्दलाल यादव थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.का0 स्वयम्बर सिंह थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
