थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार –
थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार –

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-17.07.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर एक किता प्रा0पत्र दिया जिसमे वादी द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 16.07.2025 को मान सिंह पुत्र नन्हेलाल निवासी रोहि थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-180/25 धारा-137(2)/87 बी0एन0एस0 बनाम मान सिंह पुत्र नन्हेलाल निवासी रोहि थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
प्र0नि0 मुंगराबादशाहपुर के नेतृत्व में थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 180/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त मान सिंह पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम रोह खुर्द कलाँ थाना फतनपुर प्रतापगढ को मुखबीर की सूचना के आधार पर स्टेशन तिराहा मुंगराबादशाहपुर के पास से दिनांक 18.07.2025 समय करीब 08.10 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया जायेगा।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्त-
1.मान सिंह पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम रोह खुर्द कलाँ थाना फतनपुर प्रतापगढ ।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0स0 180/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 वीरेन्द्र राय थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
2.म0का0 विनीता शुक्ला थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
3.का0 आशीष यादव थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
4.का0 दीपक कुमार थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
