आँपरेशन कवच के अन्तर्गत गठित “एण्टी स्मगलिंग ड्राइव टीम” में सम्मिलित थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा कस्टम विभाग, सशस्त्र सीमा बल के साथ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कस्बा अलीगढ़वा में भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त/चेकिंग किया गया
दिनांक 11.07.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
आँपरेशन कवच के अन्तर्गत गठित “एण्टी स्मगलिंग ड्राइव टीम” में सम्मिलित थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा कस्टम विभाग, सशस्त्र सीमा बल के साथ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कस्बा अलीगढ़वा में भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त/चेकिंग किया गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में, मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 11.07.2025 को आँपरेशन कवच के तहत थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा कस्टम विभाग, सशस्त्र सीमा बल के साथ थाना कपिलवस्तु क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अलीगढ़वा भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त/चेकिंग किया गया तथा भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, एवं आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी ।
