थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की 03 मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर

थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की 03 मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 04.07.2025 को वादी मुकदमा के लिखित तहरीर बाबत दिनाँक 01-05-2025 को गांव के महिमानन्दन पुत्र बाढु का मोटर साइकिल नं0 UP 62 AX 4327 HF डिलक्स बाइक को लेकर ग्राम झांसेपुर बारात मे गया था । मोटरसाइकिल को खेत मे खड़ा करके बरात मे चला गया वापस आया तो मो0सा नही थी, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे प्राप्त तहरीर पर मु0अ0सं0 148/2025 धारा 303(2) BNS बनाम 1. अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु उ0नि0 श्री अरविन्द यादव को सुपुर्द किया गया ।

गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 05.07.2025 को उ0नि0 श्री रविप्रकाश मय हमराह उ0नि0 अरविन्द यादव, मय पुलिस द्वारा द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर नयनसंड मौरादखान पुल के पास से समय करीब 03.35 बजे तीन अभियुक्तगण 1.सूरज यादव 2. कपिल गौतम 3. गगन को चोरी की 03 मोटर साइकिल के साथ हिरासत पुलिस लेकर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

पूछताछ का विवरण-
मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम सभी मिलकर दिनांक 21.05.2025 की रात्रि मे ग्राम ढेरापुर थाना बक्शा से चुराये थे, मो0सा0 UP62AX 4327 को एक मंहीने पहले ग्राम झांसेपुर बारात से रात्रि मे मिलकर के चुराये थे तथा मो0सा0 रजि0 नं0 UP50CL1718 दिनांक 23.06.2025 को ग्राम उदियासन से रात्रि मे चुराये थे। बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना केराकत व थाना बक्शा को आवश्यक कार्यवाही हेतु बताया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. सूरज यादव पुत्र बैधराज यादव निवासी कुरेथू थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष
2. कपिल गौतम पुत्र महेन्द्र गौतम निवासी छबिलेपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष
3. गगन पुत्र ओमप्रकाश निवासी कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष

बरामदगी का विवरण-
1. सुपर स्पलेन्डर UP62AU0669
2. HF डिलक्स UP62AX4327
3. स्पलेन्डर UP50CL1718
आपराधिक इतिहास अभियुक्त-
1. मु0अ0सं0148/2025 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0180/2025 धारा 303(2) BNS थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
3. मु0अ0सं0204/2025 धारा 303(2) BNS थाना बक्शा जनपद जौनपुर ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री रविप्रकाश थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2. उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3. हे0का0 श्रीराम प्रसाद, का0 अंकित सिंह, 5.का0 सोमेश्वर सिंह, हे0का0 दिनेश मौर्या, हे0का0 रामचन्द्र थाना गौराबादशापुर जनपद जौनपुर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]