थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण —
दिनांक 04.06.2025 को वादिनी मुकदमा का जरिये डाक पैड के माध्यम से प्राप्त एक प्रार्थना पत्र माननीय न्यायालय द्वारा अन्तर्गत धारा 173(4) व 175(3) बी0एन0एस0एस0 प्राप्त हुआ जिसमें विपक्षी मो0 अफसर पुत्र वली मोहम्मद निवासी चोरसंड थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर द्वारा वादिनी की लड़की एन0सी0सी0 कोचिंग सिपाह जौनपुर मे पढती है तथा प्रतिदिन घर से कोचिंग के लिये आती जाती है , प्रार्थिनी की लड़की का पीछा करता और जबरिया प्रेम जता कर अश्लील बाते व हरकते करता तथा धमकी देता कि तुम दोस्त का साथ छोड दो नही तो अन्जाम बुरा होगा, दिनांक 25.11.2025 को समय करीब 1.30 बजे की है प्रार्थिनी की लड़की कोचिंग के बाहर थी तब तक उक्त अफसर चार पहिया वाहन से चार लोगो को साथ लेकर आया और प्रार्थिनी की लड़की को अकेली पाकर गाड़ी मे बैठाकर उसका मुँह दबा कर आँख पर पट्टी बाँध कर किसी अज्ञात स्थान पर उठा ले गया और तीन दिन तक उस नशे की हालत मे करके तथा भयाक्रान्त करके उसके साथ बलात्कार किया तथा विवाह करने का दबाव बनाने लगा कि साली शादी कर ले नही तो न मानने पर कही बेच देने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 165/2025 धारा 137(2)/64/123/351(2) बी.एन.एस व ¾ पाक्सो एक्ट जौनपुर पंजीकृत हुआ।
गिरफ्तारी का विवरण
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0–165/2025 धारा 137(2)/64/123/351(2) बी.एन.एस व ¾ पाक्सो एक्ट जौनपुर से संबंधित फरार वांछित अभियुक्त मो0 अफसर पुत्र वली मोहम्मद निवासी चोरसंड थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर को आज दिनांक 04.07.2025 को समय करीब 08.45 बजे दिन में सिपाह पडाव से मुखबीर खास की सूचना पर गिरफ्तार गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता-
1.मो0 अफसर पुत्र वली मोहम्मद निवासी चोरसंड थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0–165/2025 धारा 137(2)/64/123/351(2) बी.एन.एस व ¾ पाक्सो एक्ट जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 श्री धनन्जय राय चौकी इंचार्ज सिपाह थाना कोतवाली जौनपुर .
2.का0 आनन्द कुमार थाना कोतवाली जौनपुर ।
