थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित 03 अपह्रता को किया गया बरामद व अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित 03 अपह्रता को किया गया बरामद व अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
वादी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 26/06/2025 को मेरी पुत्री अपनी चचेरी बहन के साथ रात मे 8 बजे घर से देवकली बाजार के लिए निकली थी मेरी पुत्री MGS कम्पनी मे कार्यरत अतुल कुमार पुत्र रामसहारे निवासी मुगलिशपुर थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी से बातचीत किया करती थी, वह मेरी लड़की व भतीजीयों को रात मे बहाल फुसलाकर कही लेकर चला गया है उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 173/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
प्र0नि0 केराकत के नेतृत्व में थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 173/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित 03 अपह्रता व 01 अभियुक्त अतुल कुमार पुत्र रामसहारे निवासी मुगलिशपुर थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी को मुखबीर की सूचना के आधार पर केराकत रेलवे स्टेशन से बरामद व गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 173/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.अतुल कुमार पुत्र रामसहारे निवासी मुगलिशपुर थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1.उ0नि0 द्वारिकानाथ यादव थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
2.सच्चिदानन्द थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
3.हे0का0 संजय यादव थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
4.म0का0 राखी थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
