थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा एक पिकप वाहन में क्रूरता पूर्वक बांधकर लादे गये पाँच राशि गोवंश बछड़ों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक-20.06.2025
थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा एक पिकप वाहन में क्रूरता पूर्वक बांधकर लादे गये पाँच राशि गोवंश बछड़ों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-

प्र0नि0 रामपुर मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र रात्रि गस्त चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पीकप जिसमे गोवंश लदा हुआ है, भरथीपुर से रामपुर की तरफ नहर के रास्ते जा रहा है। जिसका कुछ लोग मोटर साईकिल से पीछा कर रहे है। सूचना पर प्र0नि0 द्वारा रात्रि अधिकारी उ0नि0 संतोष कुमार सिंह व हे0का0 त्रिलोकीनाथ सिंह को भरथीपुर की तरफ से पीछा करने को बताया गया तथा हे0का0 ओमप्रकाश मिश्रा, का0 विश्वास पाण्डेय व हे0का0 सूरज सोनकर को भरथीपुर के तरफ से नहर के रास्ते पर घेराबन्दी करने को बताया गया। पुलिस टीम घेराबन्दी करते हुए ग्राम बौरिया के पास से अजीत गौतम पुत्र स्व0 राधेश्याम गौतम निवासी रघुनाथपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर को एक पिकप वाहन संख्या-UP62BT5139 पर क्रूरता पूर्वक बांधे गये 05 राशि गोवंश बछड़ा के साथ समय करीब 01.35 बजे रात्रि हिरासत पुलिस में लिया गया। शेष दो अभियुक्त मौके से अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गये। जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-99/25 धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान संबंधित न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.अजीत गौतम पुत्र स्व0 राधेश्याम गौतम निवासी रघुनाथपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-99/25 धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना रामपुर जौनपुर।
बरामदगी का विवरण
1-एक पिकप वाहन संख्या -UP62BT5139
2-पाँच राशि गोवंश बछड़ा
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1-प्र0नि0 देवानन्द रजक, थाना रामपुर जौनपुर।
2-उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, थाना रामपुर जौनपुर।
3-हे0का0 त्रिलोकीनाथ सिंह, हे0का0 ओम प्रकाश मिश्रा, हे0का0 सूरज सोनकर थाना रामपुर जौनपुर।
4-का0 पकंज यादव, का0 विनोद यादव, रवि चौरसिया, का0 विश्वास पाण्डेय थाना रामपुर जौनपुर।
