पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन में जे0टी0सी0 रिक्रूटों के बैरक, भोजनालय, शौचालय एवं स्नानागार इत्यादि व्यवस्था का निरीक्षण किया गया
दिनांक 19.06.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन में जे0टी0सी0 रिक्रूटों के बैरक,

भोजनालय, शौचालय एवं स्नानागार इत्यादि व्यवस्था का निरीक्षण किया गया ।
सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 19.06.2025 को आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत चयनित जे0टी0सी0 रिक्रूटों के बैरक, भोजनालय, शौचालय, एवं स्नानागार तथा पीने के पानी हेतु स्वच्छ पानी की व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक बीएन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
