थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना सरायख्वाजा, जनपद-जौनपुर
थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 15.06.2025 को वादी मुकदमा विजयसेन पुत्र रमाशंकर नि0 हड़ही थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर के लिखित प्रा0पत्र बाबत दिनाँक 05.06.2025 को वादी की पुत्री को पढ़ने जाते समय अभियुक्त द्वारा छेड़छाड़ करने व वीडियो बना लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 369/2025 धारा 75,296 BNS व 7/8 पाक्सो एक्ट विरुद्ध 1. बुद्धिराम बिन्द पुत्र राजाराम बिन्द नि0 हड़ही थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर के पंजीकृत किया गया तथा दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 7/8 पाक्सो एक्ट की घटोत्तरी करते हुए 5/6 पाक्सो एक्ट व धारा 64 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 18.06.2025 को थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 369/2025 धारा 369/2025 धारा 64/75/296 BNS व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 1- बुद्धिराम बिन्द पुत्र राजाराम बिन्द नि0 हड़ही थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को इटौरी बाजार नहर पुलिया से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.बुद्धिराम बिन्द पुत्र राजाराम बिन्द नि0 हड़ही थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
पंजीकृत अभियोग –
1.मु0अ0सं0 369/2025 धारा 64/75/296 BNS व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 बृजेश सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 अनिल सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर ।
