थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित गौतस्कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
दिनांक-18.06.2025
थाना खुटहन जनपद जौनपुर
थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित गौतस्कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-26.3.2025 को वादी मुकदमा उ0नि0 श्री राजेश कुमार थाना खुटहन जनपद जौनपुर के फर्द बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 100/2025 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर बनाम 1.अरबाज पुत्र जहीर 2.आशिक उर्फ आसिफ पुत्र हद्दीश 3.आरिफ पुत्र हद्दीश निवासीगण ग्राम बीरी शमसुद्दीनपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर 4.कलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर पजींकृत किया गया था अभियुक्त आशिक उर्फ आसिफ पुत्र हद्दीश निवासी ग्राम बीरी शमसुद्दीनपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर उक्त मुकदमें में वाछित था ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 18.06.2025 को प्र0नि खुटहन के नेतृत्व में थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 100/2025 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त आशिक उर्फ आसिफ पुत्र हद्दीश निवासी ग्राम बीरी शमसुद्दीनपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर को समय करीब 04.30 बजे मरहट पुलिया से गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-
1.आशिक उर्फ आसिफ पुत्र हद्दीश निवासी ग्राम बीरी शमसुद्दीनपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 100/2025 धारा- 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 111 बी0एन0एस0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक मुन्नाराम धूसिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 श्री व0उ0नि0 तरून श्रीवास्तव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3.का0 कुलदीप गोस्वामी, थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4.का0 अजय यादव, थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
5.का0 सुरेन्द्र वर्मा थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
