लुफ्थांसा कंपनी के एक विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मचा हड़कंप,हैदराबाद में नहीं मिली लैंडिंग की परमिशन

लुफ्थांसा कंपनी के एक विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह विमान को फ्रेंकफर्ट से हैदराबाद के लिए आ रहा था, तभी जानकारी मिली, जिसके बाद इस फ्लाइट को भारत (हैदराबाद) में उतरने की परमिशन नहीं दी गई, मजबूरन विमान चालक को वापस फ्रेंकफर्ट ही जाना पड़ा है।

जानिए पूरा मामला क्या है।

धमकी मिलने के बाद लौटाया वापस फ्रेंकफर्ट से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाले लुफ्थांसा कंपनी के एक विमान में बम रखा होने की धमकी मिलने के बाद उसे रविवार को उसके प्रस्थान स्थल पर लौटाया गया।

लुफ्थांसा एयरलाइन ने क्या कहा लुफ्थांसा एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ”सोशल मीडिया पर बम की धमकी के बारे में अधिकारियों को पता चलने के बाद, अत्यधिक सावधानी बरतते हुए फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जाने वाली लुफ्थांसा की उड़ान एलएच752 को अपने प्रस्थान बिंदु पर लौटाया गया।”

जानिए क्या है पूरा मामला हैदराबाद में हवाई अड्डा के सूत्रों ने सोमवार को कहा, ”लुफ्थांसा की उड़ान संख्या एलएच 752 में बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल 15 जून 2025 को शाम 6.01 बजे हैदराबाद हवाईअड्डे को प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि एक समिति का गठन किया गया है और मानक संचालन प्रक्रिया अपनाई गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर एयरलाइन को मूल विमानपत्तन या नजदीकी हवाई अड्डे पर लौटने की सलाह दी गई।

विमान का नाम बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24.कॉम’ के अनुसार, बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान द्वारा संचालित उड़ान एलएच 752 अपने निर्धारित प्रस्थान समय दोपहर 1.05 बजे के बजाय अपराह्न 2.29 बजे फ्रैंकफर्ट से रवाना हुई थी। वेबसाइट के अनुसार, विमान को तय कार्यक्रम के अनुसार हैदराबाद में देर रात 1.20 बजे उतरना था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]