आरक्षी भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद सिद्धार्थनगर से चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में लखनऊ रवाना किये जाने से पूर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में पुलिस अधीक्षक द्वारा भोज का आयोजन कर चयनित अभ्यर्थियों के साथ भोजन ग्रहण किया गया
दिनांक 14.06.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

आरक्षी भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद सिद्धार्थनगर से चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में लखनऊ रवाना किये जाने से पूर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में पुलिस अधीक्षक द्वारा भोज का आयोजन कर चयनित अभ्यर्थियों के साथ भोजन ग्रहण किया गया एवं शुभकामनाएं दी गयी।

आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियो को दिनांक 15.06.2025 को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मा0 गृह मंत्री, भारत सरकार एवं मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।

इस आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 14.06.2025 को पुलिस लाइन, सिद्धार्थनगर में चयनित अभ्यार्थियों को लखनऊ रवाना करने से पूर्व डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सिद्धार्थगर में भोज का आयोजन कर चयनित अभ्यर्थियों के साथ भोजन ग्रहण किया गया एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर उनके जीवन में एक नए दायित्व और कर्तव्यबोध की शुरुआत है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे पुलिस सेवा में ईमानदारी, निष्ठा एवं सेवा भाव के साथ कार्य करेंगे तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की गरिमा को और ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे। अभ्यर्थियों द्वारा पुलिस को तहे दिल से धन्यवाद दिया गया। इस दौरान प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, अरुणकांत सिंह क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
